Friday, 13 April 2012

बच्चे / दुष्यंत जोशी






बच्चे 

बच्चे बनाते हैं
मिट्टी में घर 
बच्चे बनाते हैं 
कागजों में घर
बच्चे बिस्तरों में भी 
बनाते हैं घर 

बनाते हैं 
और मिटा देते हैं 

बच्चों को नहीं मालूम
कि क्या होता है घर 

पर 
बच्चों के बिना 
नहीं होता घर .

- दुष्यंत जोशी ( ' एकर आज्या रै चाँद ' राजस्थानी पुस्तक से  )

Wednesday, 4 January 2012

Happy birthday Saloni


सलोनी परिहार 
4 जनवरी 2012 

अंजनी परिहार- ऋचा (मम्मी - पापा )  , 
हिमांशु , भारतेंदु (भाई ), निधि वर्मा (बहिन ), 
हरिकृष्ण वर्मा - भागवंती (अंकल- आंटी) 
और टाबर टोली परिवार की तरफ से 
जन्मदिन की हार्दिक बधाई..

मोबाइल : 09414430015 (पापा) 

Wednesday, 21 December 2011

माँ / दीनदयाल शर्मा


माँ
अठारह जनवरी ग्यारह को,
चली गई थी माँ।
बचपन मेरा ले गई,
मुझे बड़ा कर गई माँ।।

दीनू दीनूड़ा दीनदयाल, 
कह पुकारती थी माँ।
गोद में सिर टेकता,
तो दुलारती थी माँ।।

इक माँ ही गुरु थी मेरी,
सच्ची राह दिखाती थी।
करता था गिले-शिकवे,
तो मुझे समझाती थी।।

तेईस जनवरी दस को,
इक भाई चला जवाँ।
बेटे के बिछोह से,
तब भर गई थी माँ।।

इक साल सदमा ढोया,
ना सहन पाई माँ।
दिल बिंध गया था उसका,
थे रह गये निशाँ।।

बारह मार्च छ: की भोर,
पिताजी चले गये।
कहती थी मुझे छोड़कर,
वे चले गये कहाँ।।

साथी से पलभर कभी,
न दूर हुई थी माँ।
अब चली गई है माँ,
अनाथ कर गई है माँ।।

-दीनदयाल शर्मा,
बाल साहित्यकार

हिन्दी में लिखिए