-दीनदयाल शर्मा
बाल साहित्यकार
जन्म: 15 जुलाई 1956 (प्रमाण पत्र के अनुसार)
जन्म स्थान: गांव- जसाना, तहसील- नोहर, जिला- हनुमानगढ़ (राज.)
शिक्षा: एम. कॉम. (व्यावसायिक प्रशासन, 1981), पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर 1985), स्काउट मास्टर बेसिक कोर्स (1979, 1990) लेखन: हिन्दी व राजस्थानी दोनों भाषाओं में 1975 से सतत सृजन।
मूल विधा: बाल साहित्य अन्य: व्यंग्य, कथा, कविता, नाटक, एकांकी, रूपक, सामयिक वार्ता आदि।
विशेष: =हिन्दी व राजस्थानी में दो दर्जन पुस्तकें प्रकाशित। =देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में अनेक रचनाएं प्रकाशित (1975 से)
=महामहिम राष्ट्रपति डॉ. कलाम द्वारा अंग्रेजी में अनुदित बाल नाट्य कृति 'द ड्रीम्स' का 17 नवम्बर 2005 को लोकार्पण।
=बाल दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल की ओर से विशेष सम्मान, 2007
=आकाशवाणी से हास्य व्यंग्य, कहानी, कविता, रूपक, नाटक आदि प्रसारित।
=दूरदर्शन से साक्षात्कार एवं कविताएं प्रसारित।
=काव्य गोष्ठियों एवं कवि सम्मेलनों में काव्य पाठ।
=गंगानगर पत्रिका (1972 से) प्रताप केसरी (23 अप्रेल 1979 से) और राजस्थान पत्रिका के लिए समाचार संकलन (1972 से 1982 के मध्य)
=राष्ट्रदूत, बीकानेर, प्रताप केसरी, श्रीगंगानगर, दैनिक तेज, हनुमानगढ, और दैनिक तेज केसरी, हनुमानगढ़ के लिए स्तंभ लेखन। (1979 से 1982 के मध्य)
=बी.जे.एस.रामपुरिया जैन महाविद्यालय, बीकानेर में हिन्दी संपादक, 1979
=जैन पी.जी.कॉलेज, गंगाशहर, बीकानेर में हिन्दी संपादक, 1981
=संस्थापक/अध्यक्ष : राजस्थान बाल कल्याण परिषद्, हनुमानगढ़, राज., 1986
=संस्थापक/अध्यक्ष : राजस्थान साहित्य परिषद, हनुमानगढ़, राज. 1984
=साहित्य सम्पादक (मानद): टाबर टोल़ी पाक्षिक (बच्चों का हिन्दी अखबार), बाल दिवस 2003 से लगातार
=सम्पादक (मानद): कानिया मानिया कुर्र (बच्चों का राजस्थानी अखबार)
=डॉ. प्रभाकर माचवे : सौ दृष्टिकोण में एक आलेख संकलित।
=शिक्षा विभाग राजस्थान के शिक्षक दिवस प्रकाशनों में रचनाएं प्रकाशित।
=स्कूल एवं कॉलेज की अनेक स्मारिकाओं का सम्पादन।=बाल साहित्य की अनेक पुस्तकों के भूमिका लेखक।
=जिला साक्षरता समिति हनुमानगढ़ की ओर से प्रकाशित मासिक मुख पत्र आखर भटनेर का सम्पादन। साक्षरता में उपलब्धियां :
=जिला संपूर्ण साक्षरता समिति हनुमानगढ़ के 'भटनेर' परियोजना प्रस्ताव,
=उत्तर साक्षरता परियोजना प्रस्ताव तथा सतत् शिक्षा परियोजना प्रस्ताव का निर्माण, लेखन और संपादन, =नवसाक्षरों के पठन हेतु 'आखर मेड़ी' भाग-1, भाग-2, भाग-3 का निर्माण - सम्पादन,
=संदर्भ व्यक्ति, =मीडिया सैल एवं
=कौर ग्रुप का सदस्य,
=आखर गांव,
=आखर राजस्थान तथा
=नीले घोड़े का असवार नाम की तीन भित्ति पत्रिकाओं का निर्माण,
=समय-समय पर तहसील, जिला एवं राज्य स्तरीय कार्यशालाओं तथा कला जत्थे में सक्रिय भागीदारी। =जिला साक्षरता समिति की ओर से मासिक मुख पत्र 'आखर भटनेर' का कई वर्षों तक सफल संपादन।
प्रकाशित कृतियां: (हिन्दी में)
=चिंटू-पिंटू की सूझ (बाल कहानियां चार संस्करण)
=चमत्कारी चूर्ण (बाल कहानियां)
=पापा झूठ नहीं बोलते (बाल कहानियां)
=कर दो बस्ता हल्का (बाल काव्य)
=सूरज एक सितारा है (बाल काव्य)
=सपने (बाल एकांकी)
=बड़ों के बचपन की कहानियां (महापुरुषों की प्रेरणाप्रद घटनाएं)
=इक्यावन बाल पहेलियाँ (बाल पहेलियां)
=फैसला (बाल नाटक)
=नानी तू है कैसी नानी
=चूं-चूं (शिशु कविताएँ)
=राजस्थानी बाल साहित्य:एक दृष्टि
=फैसला बदल गया (नवसाक्षर साहित्य)
=मैं उल्लू हूं (हास्य व्यंग्य दो संस्करण 1987,1993)
=सारी खुदाई एक तरफ (हास्य व्यंग्य संग्रह)
गिलीगिली गप्पा (बाल काव्य)
अगडम बगडम (शिशु कविताएँ)
(अंग्रेजी में)
=द ड्रीम्स,
= मराठी और
= पंजाबी में भी एक एक पुस्तक प्रकाशित
राजस्थानी साहित्य:
=चन्दर री चतराई (बाल कहानियां)
=टाबर टोल़ी (बाल कहानियां)
=शंखेसर रा सींग (बाल नाटक, दो संस्करण)
=तूं कांईं बणसी (बाल एकांकी)
=म्हारा गुरुजी (बाल एकांकी)
=डुक पच्चीसी (हास्य काव्य)
=गिदगिदी (हास्य काव्य)
=सुणौ के स्याणौ (हास्य काव्य, दो संस्करण)
=स्यांति (कथा)
=घर बिगाड़ै गुस्सौ (हास्य)
=घणी स्याणप (हास्य)
=बात रा दाम (तीन बाल नाटक)
=बाळपणै री बातां ( बाल निबंध )
=रीत अर प्रीत ( काव्य )
=ताक धिनाधिन (बाल काव्य)
प्रसारित रेडियो नाटक:
=मेरा कसूर क्या है
=रिश्तों का मोल
=अंधेरे की तस्वीर
=पगली
=और थाली बज उठी
=अपने-अपने सुख
=जंग जारी है
=उसकी सजा
=छोटी-छोटी बातें
=और सब कहते रहे
=पगड़ी की लाज
=मुझे माफ कर दो
=घर की रोशनी
प्रसारित झलकी:
=मास्टर फकीरचंद
=चक्कर
=गोलमाल प्रसारित
बाल नाटक:
=फैसला
=शंखेश्वर के सींग
=परीक्षा =बिगड़ग्यौ बबलू
=म्हारा गुरुजी
प्रसारित रूपक:
=सिंधु घाटी की समकालीन सभ्यता: कालीबंगा
मंचित नाटक :
=बात रा दाम
=जै'रीली नागण : शराब
=म्हारा गुरुजी
=बिगड़ग्यौ बबलू
=मास्टर फकीरचंद
=सैं'संू बड़ी पढाई
=तंू कांईं बणसी
पुरस्कार और सम्मान :
=राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर से हिन्दी बाल कथा संग्रह पर डॉ.शम्भूदयाल सक्सेना बाल साहित्य पुरस्कार (1988-89)
=राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर से राजस्थानी बाल नाटक पर पं. जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य पुरस्कार (1998-99)
=बाल साहित्य की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए भारतीय बाल कल्याण संस्थान, कानपुर (उत्तरप्रदेश) की ओर से बाल साहित्य सम्मान, 1998
=हिन्दी बाल कथा पर अखिल भारतीय शकुन्तला सिरोठिया बाल कहानी पुरस्कार, इलाहाबाद (2000)
=राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह, चित्तौडग़ढ़ से राजस्थानी बाल एकांकी पर चंद्रसिंह बिरकाली राजस्थानी बाल साहित्य का प्रथम पुरस्कार (1998-99)
=हिन्दी बाल कथा पर कमला चौहान स्मृति ट्रस्ट, देहरादून (उत्तरांचल) की ओर से सर्वश्रेष्ठ बाल साहित्यकार पुरस्कार (2001)
=बाल साहित्य की उल्लेखनीय सेवाओं पर अखिल भारतीय साहित्य एवं कला विकास मंच, रावतसर (1999) से सार्वजनिक सम्मान।
=पंडित भूपनारायण दीक्षित बाल साहित्य पुरस्कार, हरदोई, उत्तरप्रदेश (1998-99) =नागरी बाल साहित्य संस्थान, बलिया, उत्तरप्रदेश से सम्मान (1998-99)
=पं. हरप्रसाद पाठक स्मृति बाल संस्थान, कानपुर से सम्मान (1998-99)
=रूचिर साहित्य समिति, सोजतशहर, पाली, राज. की ओर से बाल साहित्य की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सार्वजनिक सम्मान (1998-99)
=ग्राम पंचायत, जण्डावाली, हनुमानगढ़, राज., (1997) नगर परिषद्, हनुमानगढ़ (1989) और जिला प्रशासन, हनुमानगढ़ (1998) की ओर से सार्वजनिक सम्मान।
=रोवर स्काउट (सेवा कार्य / साइकिल हाइक) में राज्य स्तरीय पुरस्कार (1979)
=महाविद्यालय में अध्ययन के दौरान कविता, कहानी, कार्टून, एकाभिनय, श्रेष्ठ हस्तलेखन व कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम / द्वितीय
=अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर राज्य में सर्वाधिक पुस्तक दानदाता के राज्य स्तरीय पुरस्कार से बिड़ला सभागार, जयपुर में सार्वजनिक सम्मान (2005)
=बाल साहित्य की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए भटनेर महर्षि गौतम सेवा समिति, हनुमानगढ़ की ओर से सम्मानित (2005)
=बाल साहित्य की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से सार्वजनिक सम्मान (2009)
=बाल साहित्य की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए भटनेर महर्षि गौतम सेवा समिति, हनुमानगढ़ की ओर से सम्मानित (2009)
=सृजनशील बाल साहित्य रचनाकारों की राष्ट्रीय संस्था 'बाल चेतना', जयपुर की ओर से राजस्थानी बाल साहित्य की सेवाओं के लिए 'सीतादेवी अखिल भारतीय श्रीवास्तव सम्मान' (2006)
=राजस्थानी बाल साहित्यिक सेवाओं के लिए प्रयास संस्थान, चूरू की ओर से सार्वजनिक सम्मान (2010)
=साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली से " बाळपणै री बातां" पुस्तक राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित एवं पुरस्कृत ( 2012 )
संपर्क: 10/22, आर.एच.बी. कॉलोनी, हनुमानगढ़ जं., पिन कोड- 335512, राजस्थान, भारत
मोबाइल - 094145146